कोल्हान विश्वविद्यालय: स्नातक नामांकन के लिए आए 25,390 आवेदन, 8 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन के लिए 25,390 आवेदन मिले, आठ जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। कुलपति ने पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के निर्देश दिए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन के लिए 25,390 आवेदन आए हैं। विश्वविद्यालय में आठ जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। इसे लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय यादव ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की। बैठक में कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों का पेमेंट पेंडिंग है, वे 7 जुलाई तक विश्वविद्यालय या चांसलर पोर्टल से समस्या का समाधान करा लें। इसी तरह सेमेस्टर-7 में नामांकन और एक्जिट ऑप्शन के दिशा-निर्देशों पर भी प्राचार्यों को विस्तृत निर्देश दिए गए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।