बंगाल में एक दिन में 22 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले, 28 की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 72 हजार 725 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं, जिनमें से 22 हजार 644 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस दौरान कोरोना से 28 लोगों की मौत हुई है।

शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन में बताया कि कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 22 हजार से अधिक रही है।

राज्यभर में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 18 लाख 63 हजार 697 हो गई है। इनमें से 16 लाख 98 हजार 201 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

शुक्रवार को आठ हजार 687 लोग स्वस्थ्य हुए हैं, जबकि 28 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 हजार 13 हो गई है।

राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या में 13 हजार 930 की बढ़ोतरी हुई है और इस समय एक लाख 45 हजार 483 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक दो करोड़ 22 लाख आठ हजार 650 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं।

Share This Article