
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के पास नरेंद्रपुर में पेंट के एक गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित इस गोदाम में लगी आग की सूचना सुबह करीब सात बजकर 55 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

