HomeUncategorizedकोविड-19 का सबसे खराब दौर खत्म होता नजर आ रहा : उपराष्ट्रपति

कोविड-19 का सबसे खराब दौर खत्म होता नजर आ रहा : उपराष्ट्रपति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने कोरोनावायरस के खिलाफ भारत में चलाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का जिक्र करते हुए रविवार को कहा कि महामारी का सबसे बुरा दौर खत्म होता नजर आ रहा है।

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस दिग्गज नेता ने लोगों को सतर्क रहने के लिए आगाह करते हुए कहा कि जब तक हम निर्णायक रूप से वायरस को नहीं हरा देते, तब तक हमें सभी जरूरी सावधानी बरतनी होंगी।

नायडू की यह टिप्पणी तब आई है, जब देश में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 2,09,22,344 वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं।

बता दें कि तीसरे चरण का टीकाकरण सोमवार से शुरू हुआ है, जिसमें उन 27 करोड़ लोगों का टीकाकरण होना है जिनकी उम्र 60 से ऊपर है।

साथ ही वे लोग जिनकी उम्र 45 साल से ऊपर है और वे किसी जटिल बीमारी से ग्रसित हैं। इन लोगों के टीकाकरण के लिए 10,000 सरकारी और 20,000 से ज्यादा निजी टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं रविवार तक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,10,799 और मरने वालों की संख्या 1,57,756 हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज (फरीदाबाद) के पहले स्नातक दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि इस महामारी के वैश्विक महामारी से लड़ने में लचीलेपन, अनुसंधान और रीइन्वेंशन ने भारत की मदद की।

साथ ही उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय में तकनीकी समाधान खोजने के लिए शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के अथक प्रयासों की सराहना की।

इसके अलावा उन्होंने पीपीई किट, सर्जिकल ग्लब्स, फेस मास्क, वेंटिलेटर और टीके जैसी जरूरी चीजों की मैन्यूफेक्च रिंग के लिए भारतीय उद्योग की सराहना की।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...