KU की शिक्षिकाओं को मिलेगी 6 माह की मैटरनिटी लीव, अन्य महिला कर्मियों को…

कोल्हान यूनिवर्सिटी (KU) की शिक्षिकाओं और अन्य महिला कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी। साथ ही विवाद और विरोध की स्थिति भी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान यूनिवर्सिटी (KU) की शिक्षिकाओं और अन्य महिला कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी। साथ ही विवाद और विरोध की स्थिति भी।

यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने शिक्षिकाओं के लिए 6 महीना और अन्य महिला कर्मियों के लिए 3 महीने की मैटरनिटी लीव यानी मातृत्व अवकाश देने का निर्णय लिया है।

इस दो तरह के नियम को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेजों में कार्यरत महिला कर्मचारियों में आक्रोश है। कई महिला कर्मचारी इसको लेकर विश्वविद्यालय में पत्राचार भी कर चुकी हैं। कई ने सरकार को पत्र भी लिखा है।

समान नियम का भेजा गया है प्रस्ताव, मगर अब तक एचआरडी की स्वीकृति नहीं

बताया जाता है कि कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी महिला कर्मचारियों के लिए 6 माह की मैटरनिटी लीव देने को लेकर एक प्रस्ताव पारित कर दिया है।

इसे एचआरडी को भेज दिया गया है। एचआरडी मैं अभी उसकी मंजूरी नहीं दी है इसलिए नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका है।

Share This Article