झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष बने कुमार गौरव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) ने झारखंड युवा आयोग (Jharkhand Youth Commission) का अध्यक्ष कुमार गौरव को बनाया है।

इस संबंध में बुधवार को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (Sports and Youth Affairs Department) ने अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्षों का

जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने झारखंड युवा आयोग के गठन करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस (State Youth Congress) के पूर्व अध्यक्ष कुमार गौरव को युवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया है जबकि विशाल तिर्की और सुनील टुडू को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा।

कुमार गौरव फिलहाल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के पद पर

कुमार गौरव को झारखंड युवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत, डॉ. अजय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि कुमार गौरव फिलहाल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के पद पर हैं।

कांग्रेस के संगठनात्मक दायित्वों में गिरिडीह जिले के प्रभारी भी हैं।

Share This Article