Latest Newsझारखंडआंगन में सो रहे बच्चों के ऊपर गिरी निर्माणाधीन कच्ची दीवार, दो...

आंगन में सो रहे बच्चों के ऊपर गिरी निर्माणाधीन कच्ची दीवार, दो की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Raw wall Under Construction Fell on Children :चाईबासा जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात निर्माणाधीन कच्ची दीवार (Raw wall) के गिरने से और उसके मलबे में दबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है।

वहीं दो अन्य बच्चे और एक बुजुर्ग (Elderly) को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार लगभग आधा दर्जन बच्चे रात को देवानंद पान के घर के आंगन में सो गये। रात के करीब 9 बजे वहीं पर निर्माणाधीन दीवार अचानक से बच्चों के ऊपर जा गिरी। जिससे नीचे सो रहे बच्चे दब गये।

आनन-फानन में देवानंद पान ने 4 बच्चों को खींचकर मलबे से बाहर निकाला। लेकिन दो बच्चे शिवा पान व मुन्ना पान वहीं दब गये।

शरीर का एक-एक अंग टूटकर चूर

दोनों को इलाज के लिए Health Center ले जाते वक्त शिवा पान की अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं मुन्ना पान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया।

लेकिन वहां के चिकित्सकों ने मरहम-पट्टी कर चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मुन्ना पान की भी चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि शिवा पान के शरीर का एक-एक अंग टूटकर चूर हो गया है। दोनों के मुंह से काफी खून निकल रहा था। घायल में देवानंद पान, सुनिता पान, सोमनाथ पान व अर्जुन पान शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...