ताबड़तोड़ बमबारी से दहली यूक्रेन की राजधानी कीव, तेज हुए रूसी हमले

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: रूस के हमले के बाद से यूक्रेन की राजधानी कीव से लोगों का पलायन तेज हो गया है।

कीव पर धुएं के बादल देखे जा रहे हैं। इस बीच भारतीय दूतावास ने भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

यूक्रेनियन एयरलाइंस का एक विमान 182 भारतीय नागरिकों के साथ यूक्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। मिसाइल हमलों के बाद रूस के टैंक भी यूक्रेन में घुस चुके हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमले की घोषणा के बाद हुई ताबड़तोड़ बमबारी से यूक्रेन की राजधानी कीव दहल गयी है।

वहां बम धमाकों से धुएं के बादल देखे जा रहे हैं। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस तबाह कर दिए हैं।

यूक्रेन के इवानो में रूसी हमले अभी भी जारी हैं। इन हमलों के बीच कीव में सायरन बजा और लोग इधर-उधर भागने लगे।

कीव छोड़कर जाने के चक्कर में एक्सप्रेस वे कारों की लंबी कतारें देखी गयीं। इस बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गयी है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि यूक्रेन की स्थिति काफी अनिश्चितता भरी है। ऐसे में जो लोग जहां हैं, वहीं बने रहें।

नागरिकों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा गया है कि वे जहां भी हैं, सुरक्षित रहें। जो लोग यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा कर रहे हैं या वे लोग जो पश्चिमी कीव की ओर से आ रहे हैं, उन्हें सलाह दी गयी है कि वे उसी शहर को वापस लौट जाएं, जहां वे रह रहे हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा है कि नागरिकों के लिए आगे भी सूचना व सलाह जारी करने का काम किया जाएगा।

इस बीच यूक्रेनियन एयरलाइंस का एक विमान 182 भारतीय नागरिकों के साथ यूक्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।

दो दिन पहले एयर इंडिया का एक विमान 242 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से दिल्ली ले कर पहुंचा था। फिलहाल यूक्रेन का एयरस्पेस बंद हो गया है।

ऐसे में वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए दूसरे रास्ते तलाशे जा रहे हैं। यूक्रेन में रूसी बोलने वाले कुछ अतिरिक्त अधिकारी भेजे गए हैं।

इनकी तैनाती यूक्रेन से सटे पड़ोसी देशों में भी होगी। फिलहाल यूक्रेन में भारत का दूतावास खुला है।

Share This Article