चिरांग में जमीन में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार बरामद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चिरांग (असम): पुलिस की टीम ने शुक्रवार को चिरांग जिला के पानबारी थानांतर्गत अमलागुड़ी गांव के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित मानस राष्ट्रीय पार्क के अंदर से भारी मात्रा में स्वचालित हथियार व गोला-बारूद बरामद किये हैं।

बोड़ोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के चुनाव के पूर्व से ही पुलिस प्रशासन बीटीसी के चारों जिला कोकराझार, उदालगुरी, बाक्सा व चिरांग जिलों में अवैध हथियारों के विरूद्ध एक अभियान आरंभ किया है।

इसी क्रम में पानबारी थानांतर्गत अमलागुड़ी गांव के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित मानस राष्ट्रीय पार्क के अंदर शुक्रवार की तड़के जमीन में छिपाकर रखी गई 02 एके सीरीज की राइफल, 02 एके सीरीज की मैगजीन, एक एम-20 पिस्तौल व एक मैगज़ीन, एके सीरीज राइफल के 55 जिंदा कारतूस और 9 एमएम की पिस्तौल के 02 जिंदा कारतूस बरामद किये गए।

इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि बरामद हथियार किस उग्रवादी गुट है।

माना जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले बोड़ो उग्रवादियों ने इन हथियारों को छुपाकर रखा था।

Share This Article