Latest Newsझारखंडअवैध कोयला तस्करी का पर्दाफाश! फंसा हाईवा, चालक फरार

अवैध कोयला तस्करी का पर्दाफाश! फंसा हाईवा, चालक फरार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Illegal Coal Smuggling : लातेहार जिले में अवैध कोयला तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रविवार तड़के चार बजे सदर थाना क्षेत्र में एक हाईवा (JH 19 E-8578) पुलिस चेकिंग से बचने के प्रयास में नाली में फंस गया।

यह घटना मुन्ना ड्रेसेस के पास हुई, जहां डीटीओ सुरेंद्र कुमार धर्मपुर मोड़ पर वाहनों की जांच कर रहे थे। हाईवा को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक तेजी से भागने की कोशिश करने लगा और वाहन नाली में जा फंसा। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।

बिना दस्तावेज कोयला परिवहन का मामला

जिला खनन निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार ने जब हाईवा की जांच की, तो पाया कि उसमें लदा कोयला बिना किसी वैध चालान के ले जाया जा रहा था। वाहन पर ‘मगध से कुशमाही’ लिखा था, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह कोयला मगध कोलियरी से कुशमाही साइडिंग तक पहुंचाया जाना था। लेकिन इसे वहां गिराने के बजाय अवैध रूप से कहीं और भेजा जा रहा था।

हाईवा के नंबर को छिपाने की साजिश

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हाईवा के नंबर को लाल रंग से मिटाने की कोशिश की गई थी, ताकि पहचान छुपाई जा सके। सूत्रों का कहना है कि मगध कोलियरी से रोजाना एक दर्जन से अधिक हाईवा अवैध रूप से कोयला बाहर भेज रहे हैं। यह कोयला आसपास के ईंट भट्ठों में भी सप्लाई किया जाता है। पुलिस और खनन विभाग को सूचना देकर हाईवा को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

spot_img

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बंगाल की मतदाता सूची पुनरीक्षण में न्यायाधीश अधिकारी होंगे तैनात

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में पश्चिम बंगाल में विवादों...

फरवरी में ही झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, चाईबासा में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान

रांची : झारखंड में फरवरी का तीसरा सप्ताह समाप्त होने से पहले ही गर्मी...

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे और दामाद की क्रिमिनल रिवीजन मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे...

विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)...

खबरें और भी हैं...