
लातेहार: महुआडांड़ प्रखंड में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व SIR-2026 कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जनजागरण का महापर्व बन गया है। कांग्रेस कमिटी महुआडांड़ ने संकल्प लिया है कि प्रखंड का एक भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।इसी संकल्प के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार से प्रखंड के दर्जनों बूथों पर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, दस्तावेज जांच रहे हैं और फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं। कांग्रेस की टीम मेढारी, ओरसा और चटकपुर पंचायतों में बूथ-बूथ पहुंची। हर गली, हर टोला में कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाया कि वोट ही असली ताकत है। ओरसा पंचायत में कांग्रेस अभियान का सबसे भव्य नजारा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहनें, युवा और बुजुर्ग अपने दस्तावेज लेकर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से हर व्यक्ति का फॉर्म भरवाया। दिव्यांगों और बुजुर्गों को कंधा देकर मदद की गई। पूरे पंचायत में “एक भी वोटर न छूटे” का नारा गूंजता रहा।
कांग्रेस नेताओं ने भरा जोश
इस महाअभियान में जिला कांग्रेस महासचिव कमल किशोर, जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, कांग्रेस प्रखंड मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष संजय तिग्गा ,कांग्रेस कार्यकर्ता
सलमान अहमद, रहमान अहमद और इमरान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं।
क्या कहते है अजीत पाल कुजूर
जिला आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने कहा – SIR कोई कागजी काम नहीं है। ये हमारे लोकतंत्र की नींव है। कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है कि महुआडांड़ की धरती से एक भी नाम न छूटे। हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे। जिला महासचिव कमल किशोर ने कहा – आज महुआडांड़ के हर घर में जो उत्साह है वो बताता है कि लोग लोकतंत्र को लेकर कितने जागरूक हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता तब तक नहीं रुकेंगे जब तक शत-प्रतिशत नामांकन नहीं हो जाता।
ग्रामीण बोले – “कांग्रेस ने दिल जीता”
ग्रामीणों ने कांग्रेस के इस अभियान को “सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण” बताया। लोगों का कहना था कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने परिवार की तरह आकर फॉर्म भरवा रहे हैं। इससे गांव-गांव में जागरूकता की नई लहर चल पड़ी है।कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अभियान पूरा होने तक महुआडांड़ के हर गांव, हर बूथ, हर घर तक कांग्रेस का कार्यकर्ता पहुंचेगा।

