LIC की इस स्कीम से आप 40 साल की उम्र के बाद से ही पा सकते हैं पेंशन, जानिए…

इस योजना में आपको 40 की उम्र के बाद से ही पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। इसमें आपको एक बार निवेश करना है और फिर आजीवन आपको पेंशन मिलती रहती है

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

LIC Saral Pension Yojana : जीवन बीमा निगम(LIC) की एक ऐसी स्कीम है रिटायरमेंट (Retirement) के बाद के जीवन के लिए सर्वोत्तम है।

इस योजना में आपको 40 की उम्र के बाद से ही पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। इसमें आपको एक बार निवेश करना है और फिर आजीवन आपको पेंशन मिलती रहती है। यह एक इमीडिएट एन्यूटी प्लान (Immediate Annuity Plan) है।

LIC की इस स्कीम से आप 40 साल की उम्र के बाद से ही पा सकते हैं पेंशन, जानिए…-Through this scheme of LIC, you can get pension only after the age of 40, know…

योजना के लिए न्यूनतम और अधिकतम उम्र

इस योजना का लाभ सिंगल लाइफ और दूसरा जॉइंट लाइफ (Single life and joint life) 2 तरह से लिया जा सकता है। सिंगल लाइफ में पॉलिसीधारक को ताउम्र पेंशन मिलेगी। उनके निधन के बाद पैसा नॉमिनी को वापस कर दिया जाएगा।

दूसरे टाइप में पॉलिसीधारक की मृत्यु (Policyholder Death) के बाद उसके जीवनसाथी को पेंशन का फायदा मिलेगा। इस योजना के लिए न्यूनतम उम्र 40 साल और अधिकतम उम्र 80 साल है।

LIC की इस स्कीम से आप 40 साल की उम्र के बाद से ही पा सकते हैं पेंशन, जानिए…-Through this scheme of LIC, you can get pension only after the age of 40, know…

स्कीम 2 चीजों पर निर्भर

यह 2 चीजों पर निर्भर करता है। पहला कि आपकी आयु कितनी है और दूसरा आप एकसाथ कितना पैसा देकर एन्युटी (Annuity) खरीद रहे हैं।

उदाहरण के लिए अगर आप 42 साल के हैं और आप 30 लाख रुपये की एन्यूटी (Annuity) खरीदते हैं तो आपको हर महीने 12388 रुपये की पेंशन मिलती रहेगी। इसी तरह उम्र बढ़ने के साथ इतने ही निवेश पर पेंशन घटती जाती है।

वहीं, एकमुश्त निवेश की रकम बढ़ने पर आपकी पेंशन बढ़ जाएगी। ध्यान दें कि पॉलिसीधारक (Policyholder) जमा रकम पर लोन भी उठा सकता है। हालांकि, इसके लिए 6 महीने का इंतजार करना पड़ता है।

इस प्लान को ऑनलाइन खरीदने के लिए आप LIC की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर विजिट कर सकते हैं।

LIC की इस स्कीम से आप 40 साल की उम्र के बाद से ही पा सकते हैं पेंशन, जानिए…-Through this scheme of LIC, you can get pension only after the age of 40, know…

1000 रुपये की मासिक पेंशन

Policy लेने के साथ ही इसमें आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। इस स्कीम को आप अकेले या पति-पत्नी साथ मिलकर भी ले सकते हैं। इसे आप पॉलिसी शुरू होने के 6 महीने बाद कभी भी सरेंडर कर सकते हैं।

इसमें आप न्यूनतम 1000 रुपये की मासिक पेंशन (Monthly Pension) ले सकते हैं। यानी साल की आपको कम-से-कम 12000 रुपये पेंशन मिलेगी। योजना से अधिकतम पेंशन की कोई लिमिट नहीं है।

पेंशन आपके द्वारा निवेशित राशि (Investment Funds) पर निर्भर करती है। आप मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक पेंशन में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply