Latest Newsलाइफस्टाइलप्रेमानंद महाराज ने बताया, सुबह जल्दी उठने का आसान तरीका

प्रेमानंद महाराज ने बताया, सुबह जल्दी उठने का आसान तरीका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Easy wat to Wake up Early in the Morning : वृंदावन (Vrindavan) के प्रसिद्ध उपदेशक बाबा प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने हाल ही में एक महिला की जीवन से जुड़ी समस्या का समाधान बताया।

महिला ने महाराज से कहा कि सर्दियों में वह रोज़ सोचती हैं कि सुबह जल्दी उठेंगी, लेकिन आलस्य के कारण उठ नहीं पातीं और गलत सपने भी आते हैं।

इस पर प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया कि ज्यादा सपने उन लोगों को आते हैं जो देर तक सोते हैं। उन्होंने कहा, “अगर आप दिन में सिर्फ 5 घंटे सोते हैं, तो सपने नहीं आएंगे। नींद से उठने के बाद भगवान का नाम लें, इससे सब कुछ ठीक हो जाएगा और बुरे सपने भी दूर होंगे।”

महाराज ने आगे कहा कि जो लोग रात को देर से सोकर सुबह देर से उठते हैं, उनमें मनुष्यता की कमी होती है और वे पशुता की ओर बढ़ते हैं।

उनका सुझाव था कि “ब्रह्ममुहूर्त” में उठकर भगवान का नाम जाप करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि “रोजाना नामजप करने से न केवल शरीर की ताजगी बनी रहती है, बल्कि जीवन में उन्नति भी होती है।”

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि अगर हम अपने चरित्र को पवित्र रखते हुए नियमित रूप से नामजप करते हैं, तो सभी क्षेत्रों में सफलता और उन्नति हासिल की जा सकती है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...