5 सालों से फरार अपहरण के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Kidnapping : गढ़वा (Garhwa ) जिले के धुरकी में स्थानीय पुलिस ने फरार चल रहे नामजद अभियुक्त डंडई थाना (Dandai Police station) के बौलिया गांव निवासी शंकर पासवान को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने बताया कि वह पांच साल से फरार चल रहा था।

इसके बाद मंगलवार को घर पर होने की सूचना पर उसे गिरफ्तार (Arrest) किया गया। उसके खिलाफ अपहरण (Abduction) का नामजद केस दर्ज है।

Share This Article