2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप के 11 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, बर्थडे पार्टी…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Loharadaga Gang Rape Case: लोहरदगा (Loharadaga ) में दो नाबालिग लड़कियों से गैंग रेप (Gang Rape) के 11 आरोपियों को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया है। आरोपियों में तीन नाबालिग लड़के बताए जा रहे हैं।

घटना को शनिवार की देर रात तब अंजाम दिया गया था, जब लड़कियां बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर लौट रही थीं। मामला Loharadaga बगड़ू थाना क्षेत्र के सेन्हा का है। यह जानकारी SDPO श्रद्धा केरकेट्टा ने दी।

बताया जाता है कि दोनों लड़कियां सेन्हा इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में गई थीं। वहां से लौटने के क्रम में बारिश होने लगी। तब दोनों बगड़ू बाजारटांड़ के पास एक परिचित के घर में रुक गईं।

यहां पहले से मौजूद लड़कों ने दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान एक लड़की बेहोश हो गई। घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों ने कुछ युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बेहोश लड़की को सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों की Medical जांच कराई गई। लड़कियों के बयान पर बगडू थाने में केस दर्ज किया गया है।

Share This Article