लोहरदगा में कार ने महिला को रौंदा, मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga Road Accident: लोहरदगा (Lohardaga) शहरी क्षेत्र के कचहरी मोड़ के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने एक वृद्ध महिला (Old Girl) को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

बताया जाता है कि सुबह में महिला बीरनौला देवी (65) पूजा के लिए फूल तोड़कर अपने घर लौट रही थी कि रांची की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई और कर विपरीत दिशा में घूम गयी। कार में दो लोग सवार थे।

दुर्घटना के बाद गाड़ी छोड़कर ये लोग भागने लगे तो आसपास के लोगों ने इन्हें दौड़कर समाहरणालय मैदान (Collectorate Ground) के पास से पकड़ा। दोनों लोग नशे में थे।

रांची के धुर्वा से लोहरदगा (Lohardaga) के मन्हों में ये लोग एक शादी समारोह में आए थे और शादी के बाद सुबह-सुबह शराब के नशे (Drunkenness) में कार चलाकर पुनः रांची जा रहे थे। कचहरी मोड़ के पास फूल लेकर घर लौट रही बिरनोला देवी को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों को अपने कब्जे में लेकर हिरासत में भेज दिया। अजीत कुमार ने बताया कि दोनों लोग नशे में धुत थे और तेज रफ्तार में कर चला रहे थे, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना घटी।

Share This Article