झारखंड में 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकपा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Election: भाकपा (CPI) झारखंड राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राज्य कार्यालय में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता (Bhuvneshwar Prasad Mehta) की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में झारखंड के आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया। इनमें रांची, हजारीबाग,Koderma,चतरा ,Palamu, गिरिडीह, दुमका और जमशेदपुर शामिल है। उम्मीदवार के नाम की घोषणा 16 मार्च के बाद किया जाएगा।

चुनाव संचालन के लिए उम्मीदवार चयन समिति, घोषणा पत्र समिति, सोशल मीडिया समिति का गठन किया गया। मौके पर प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि BJP को सता से बेदखल करने के लिए Congress को महागठबंधन के तहत एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए।

भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। लेकिन कांग्रेस और महागठबंधन ने अभी तक सीटों पर कोई बातचीत नहीं कर रही है । आई एन डी आई ए घटक दलों का इंतजार छोड़ कर भाकपा (CPI) ने उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा किया। उन्होंने कहा कि देश में बेकारी, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है।

BJP अपने 10 वर्षों के नाकामी को छुपाने के लिए उम्मीदवार बदल रहा है। देश के कई नाम चीन सांसदों का टिकट काट दिया गया। कितनी डरी हुई है Congress पार्टी ने भी उम्मीदवार के चयन में देरी कर BJP को मजबूत बनाने में लगी है। इसलिए भाकपा पूरे दमखम के साथ झारखंड के आठ सीटों पर चुनाव लडेगी।

Share This Article