Lok Sabha Election : लोहरदगा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने किया नामांकन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla Lok Sabha Election : कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत (Sukhdev Bhagat) सहित सात प्रत्याशियों ने गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा भरा।

कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, (Champai Soren) मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक नेहा शिल्पी तिर्की, विधायक भूषण तिर्की, विधायक जिगा मुंडा, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव,पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश प्रभारी गुलाम मीर अहमद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस व JMM कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अन्य प्रत्याशियों में गिरिजानंद उरांव (बहुजन समाज पार्टी),ललित उरांव (बहुजन मुक्ति पार्टी) अर्जुन टोप्पो (आजाद समाज पार्टी), अर्पण देव भगत (स्वतंत्र),रंजीत भगत (स्वतंत्र) व एतवा उरांव (स्वतंत्र ) का नाम उल्लेखनीय है।

उल्लेखनीय है कि लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के कार्यालय में कुल 17 उम्मीद्वारों ने नोमिनेशन फाइल किया है।

इनमें महेन्द्र उरांव( सीपीआई पार्टी), मनी मुंडा (भागीदारी पार्टी),स्टेफन किंडो (स्वतंत्र), बिहारी भगत (People’s Party of India ), सनिया उरांव (स्वतंत्र), पवन तिग्गा (स्वतंत्र), मरियानुस तिग्गा ( भारत आदिवासी पार्टी),समीर उरांव ( BJP),रामचंद्र भगत (लोकहित अधिकार पार्टी), चमरा लिंडा (स्वतंत्र),गिरजानंद उरांव (BSP),ललित उरांव (बहुजन मुक्ति पार्टी),अर्जुन टोप्पो (आजाद समाज पार्टी),सुखदेव भगत (इंडियन नेशनल कांग्रेस) अर्पण देव भगत (स्वतंत्र) व एतवा उरांव (स्वतंत्र) का नाम शामिल है।

शुक्रवार को उक्त सभी प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त प्रपत्रों की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूचि प्रकाशित की जाएगी।

Share This Article