उत्पाद विभाग ने 100 लीटर महुआ शराब किया बरामद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

100 Liters of Mahua Liquor Recovered : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग (Product Department) लगातार जगह-जगह छापेमारी कर अवैध शराब जब्त कर रही है।

इसी दौरान बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने बिरसानगर थाना क्षेत्र के नूतनडीह (Nutandih) और मनपीटा में अभियान चलाया। जहां दुखु महतो द्वारा संचालित दो अवैध महुआ (Illegal Mahua) चुलाई शराब की भट्ठीयों पर छापेमारी की गयी।

जिसमें मिट्टी में गाड़कर रखे ड्रमों में संचित जावा-महुआ कुल 14 हजार किलोग्राम तथा Plastic के बड़े थैलों में रखे तैयार अवैध चुलाई शराब कुल 100 लीटर को घटनास्थल से बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरु की गई।

Share This Article