लोस चुनाव के मद्देनजर RJD के महासचिव भोला यादव पहुंचे रांची, पार्टी नेताओं ने…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Elections 2024: RJD के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव (Bhola Prasad Yadav) बुधवार को रांची पहुंचे। झारखंड प्रदेश कार्यालय (Jharkhand State Office) में RJD नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान भोला यादव ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) पर विस्तृत रूप से चर्चा की। झारखंड की तीन लोकसभा सीटों चतरा, पलामू और कोडरमा पर नेताओं ने चुनाव लड़ने की मांग की।

इस पर उन्होंने गठबंधन दलों से बात करने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, महासचिव कमलेश यादव, मनोज कुमार पाण्डेय, सचिव राम कुमार यादव, प्रदेश युवा अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रानी कुमारी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Share This Article