लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया प्रदर्शनी का उद्धाटन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को संसद भवन परिसर में “भारत का स्वतंत्रता संग्राम: 1757-1947” विषय पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 4-8 अप्रैल तक किया जा रहा है।

बिरला ने प्रदर्शनी का दौरा किया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कुछ कम ज्ञात संघर्षों और स्वतंत्रता सेनानियों की यादों को जीवित रखने के लिए मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। बिरला ने इस अवसर पर आगंतुक पुस्तिका में एक संदेश भी लिखा।

प्रदर्शनी में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत अनेक संसद सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article