भक्ति भाव से की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा में भक्ति भाव के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। लोहरदगा में चित्रांश समाज के लोगों ने भक्ति भाव के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की।

भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए अपने परिवार की सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई।

चित्रांश समाज के लोगों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा को लेकर विगत कई दिनों से तैयारी की जा रही थी।

समाज के लोगों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। प्रसाद वितरण, आरती में समाज के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Share This Article