… और इस तरह बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई लुधियाना धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ludhiana Dhanbad Express : रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लुधियाना धनबाद एक्सप्रेस (Ludhiana Dhanbad Express) 13308 (डाउन) में रविवार की सुबह लगभग 7:15 बजे ब्रेक बाइंडिंग (Break Binding) हो गया।

चौबे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर ने रूकवाई ट्रेन

ट्रेन परसाबाद रेलवे स्टेशन (Parsabad Railway Station) पार करने के बाद जा रही थी। गाड़ी के पार होने के क्रम में Railway Staff की नजर फ्रंट एल आर (इंजन से सटा बोगी) के नीचे पहिया के पास से धुआं तथा आग की निकलते लपटों पर पड़ी।

आग लगने की सूचना चौबे रेलवे स्टेशन को दी गई। घटना की सूचना पाकर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने गाड़ी को चौबे स्टेशन पर 7:21 बजे रुकवाया।

इसके बाद रेलवे कर्मियों की मदद से अग्निशमन यंत्र के माध्यम से धधकती आग पर काबू पाया गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आग पर काबू पा लेने के बाद 7:48 बजे गाड़ी को धनबाद की ओर प्रस्थान करवाया गया।

RPF SI ने कहा…

इस संबंध में RPF सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि चलती गाड़ी में कभी-कभी ब्रेक बाइंडिंग (Break Binding) हो जाता है, जिस कारण पहिया के पास से धुआं निकलने लगता है। स्थिति नॉर्मल होने के बाद गाड़ी को फिर प्रस्थान करवाया गया।

Share This Article