बोकारो में पागल कुत्ते ने मचा रखा है आतंक, 3 बच्चों सहित 5 लोगों को काटकर किया घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: इन दिनों लगातार गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के काटने का मामला सामने आ रहा है।

वहीं आज गुरुवार को पेटरवार के विभिन्न स्थानों पर आतंक मचा कर एक पागल कुत्ते (Mad Dog) ने तीन बच्चे सहित पांच लोगो को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया।

पागल कुत्ते के आतंक से पेटरवार के ग्रामीण काफी भयभीत हो गए है। जिन बच्चों और एक व्यक्ति को पागल कुत्ते ने अपना शिकार बनाया उनमें पेटरवार के कुंदन कुमार(7 वर्ष), पेटरवार के रोहित महतो(50 वर्ष), सदमा कला के चांदनी प्रवीण (6 वर्ष) बुढ़वा टांड के शक्ति कुमार (4 वर्ष) ओर कुरक पनिया( बेरमो) के मो. हसन (65 वर्ष) शामिल है।

घटना के बाद बच्चे नहीं निकल रहे हैं घर से बाहर

पागल कुत्ते के शिकार हुए सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन (Anti Rabies Injection) सहित अन्य दवाइयां दी गयी।

पागल कुत्ते का शिकार हुए बेरमो के कुरक पनिया निवासी पेटरवार बाजार में सामानों की खरीदारी करने आया था कि अचानक पागल कुत्ते ने उसे काट कर घायल कर दिया जबकि बच्चे अपने- अपने घर के पास खेल रहे थे तभी पागल कुत्ते ने बच्चो को अपना शिकार बना लिया।

पागल कुत्ते के आतंक (Terror) से ग्रामीण काफी भयभीत हो गए है और लोग इस घटना के बाद अपने बच्चों को घर पर ही रख रहे हैं।

Share This Article