HomeUncategorizedमध्य प्रदेश के नए CM हैं इतने पढ़े लिखें, Dr. मोहन यादव...

मध्य प्रदेश के नए CM हैं इतने पढ़े लिखें, Dr. मोहन यादव का ऐसा है निजी जीवन

Published on

spot_img

Madhya Pradesh New CM Dr. Mohan Yadav: डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) के पिता का नाम पूनम चंद यादव है। वह 58 साल के हैं। उनकी पत्नी का नाम सीमा यादव है। परिवार में दो पुत्र व एक पुत्री है।

डॉ. मोहन यादव काफी पढ़े लिखे हैं। वह Bsc. LLB, MA राजनीति विज्ञान, MBA और PHD हैं। अगर निजी रुचि की बात करें तो डॉ. मोहन को पर्यटन, संस्कृति, इतिहास, विज्ञान और खेलकूद में रुचि है।

मध्य प्रदेश के नए CM बने मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीबी हैं। शिवराज सिंह सरकार में वह उच्च शिक्षा मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।

वह उज्जैन दक्षिण से लगातार जीतने वाले पहले नेता हैं। मोहन यादव पहली बार 2013 में विधायक बने थे। इस बार चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार से तकरीबन 12941 मतों से जीत हासिल की थी।

मध्य प्रदेश के नए CM हैं इतने पढ़े लिखें, Dr. मोहन यादव का ऐसा है निजी जीवन - The new CM of Madhya Pradesh is so educated, Dr. Mohan Yadav's personal life is like this

1982 में राजनीति में आए थे डॉ. मोहन

डॉ. मोहन यादव ने 1982 में राजनीति में कदम रखा था। वह माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ (Madhav Science College Student Union) के सह सचिव चुने गए थे। इसके बाद 1984 में उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन का नगर मंत्री बनाया गया था।

यहां उनके बढ़िया कामकाज का इनाम मिला और 1986 में उन्हें संगठन का विभाग प्रमुख और इसके दो साल बाद ही ABVP की मध्य प्रदेश इकाई में उन्हें सहमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य का दायित्व दिया गया था।

मध्य प्रदेश के नए CM हैं इतने पढ़े लिखें, Dr. मोहन यादव का ऐसा है निजी जीवन - The new CM of Madhya Pradesh is so educated, Dr. Mohan Yadav's personal life is like this

2011 में BJP से जुड़े

डॉ. मोहन यादव संगठन में लगातार काम करते रहे। इसका उन्हें इनाम भी मिला। 2011 में भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम भोपाल (State Tourism Development Corporation Bhopal) का अध्यक्ष बनाकर, कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया।

इसके दो साल बाद उन्हें पहली बार विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया। उज्जैन साउथ (Ujjain South) से बंपर जीत दर्ज कर उन्होंने खुद को साबित किया और पार्टी और जनता के लिए लगातार काम करते रहे। 2018 में मोहन यादव को दूसरी बार विधानसभा चुनाव में मौका दिया गया और उन्हें दूसरी बात जीत हासिल की।

मध्य प्रदेश के नए CM हैं इतने पढ़े लिखें, Dr. मोहन यादव का ऐसा है निजी जीवन - The new CM of Madhya Pradesh is so educated, Dr. Mohan Yadav's personal life is like this

2020 में शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया

डॉ. मोहन यादव को 2020 में शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। यहां उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्रालय संभाला था।Dr Dav को CM बनाने के पीछे उज्जैन संभाग पर उनकी पकड़ और यहां कराया गया उनका कामकाज रहा।

दरअसल मोहन यादव उज्जैन संभाग के बड़े नेता माने जाते हैं। वह लगातार यहां सक्रिय रहे। यहां कराए गए विकास कार्यों को लेकर उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

मध्य प्रदेश के नए CM हैं इतने पढ़े लिखें, Dr. मोहन यादव का ऐसा है निजी जीवन - The new CM of Madhya Pradesh is so educated, Dr. Mohan Yadav's personal life is like this

कई बार मिला राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार

डॉ. मोहन यादव को उज्जैन के समग्र विकास के लिए अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो की ओर से डॉ. मोहन यादव को महात्मा गांधी पुरस्कार और इंस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन (Gandhi Award and Inscon International Foundation) द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में पर्यटन के निंतर विकास के लिए उन्हें 2011 से 2012 और 2013 से 2013 में लगातार दो बार राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार दिया गया।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...