कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, चार लोगों को निकाला गया बाहर, दाे की…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) में शनिवार को हुए हादसे में दबे चारलोगों को बाहर निकाल लिया गया है। इसमें दो की हालत गंभीर है, जबकि दाे लाेग खतरे से बाहर है। इन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि यह भवन विगत कई वर्षों से जर्जर स्थिति में था। यहां लावारिस और बेघर लोगों ने शरण ले रखी थी। हादसे के समय चार लोग भवन के अंदर थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये लोग प्रतिदिन यहीं ठहरा करते थे।

अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि अभी दो मरीजों को इमरजेंसी में ले जाया गया है, उनमें एक पुरुष और एक महिला है। दोनों का इलाज चल रहा है। संभावना है कि अभी दो मरीज मलबे के नीचे दबे हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल भवन जर्जर है। लेकिन इसकी जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग की है।

अस्पताल के हालत में कोई सुधार नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और पूर्वी क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेने के बाद विधायक सरयू राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है, बल्कि संवेदना दिखाने और जनकल्याण की भावना से काम करने का है।

उन्होंने कहा कि इस जर्जर भवन की स्थिति से स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से वाकिफ था, इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सरयू राय ने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं।

वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी इस अस्पताल का निरीक्षण किया था, फिर भी अस्पताल की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। यह लापरवाही अब जानलेवा बन चुकी है।

मौके पर जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने अस्पताल के मेडिसिन वार्ड की बालकनी गिरने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस गंभीर हादसे के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पूर्णिमा साहू ने अस्पताल का दौरा किया और हादसे में घायल हुए चार मरीजों से मुलाकात की।

उन्होंने अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. नकुल चौधरी से सभी घायलों, विशेष रूप से गंभीर रूप से घायल महिला को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने की मांग की।

Share This Article