
Rajrappa Temple news : झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रजरप्पा मंदिर परिसर में हाई कोर्ट के आदेशानुसार जिला प्रशासन की ओर से बुलडोजर लगाकर दुकानों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में करीब दो दर्जन दुकानें जमींदोज हो गयीं।
जिला प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान से यहां दशकों से दुकान चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले दुकानदार निराश दिखे।

दुकानदारों ने कहा कि यहां दुकान लगाकर वे अपने और अपने परिवार का पेट पालते थे, अब उनके पास जीविकोपार्जन का कोई जरिया नहीं बचा।

