भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा हमला! कहा- जेपीएससी घोटालेबाजों को शरण देने वाली भाजपा को नैतिकता का पाठ पढ़ने का कोई हक नहीं

जेपीएससी घोटाले और पेपर लीक विवाद को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला, सोनाल शांति ने सरकार की पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवालों को सिरे से खारिज किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जेपीएससी घोटाले को लेकर भाजपा पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा को नैतिकता का पाठ पढ़ाने का कोई अधिकार नहीं है। सोनाल शांति ने आरोप लगाया कि आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े पदाधिकारियों को जेपीएससी का अध्यक्ष और सदस्य बनाया गया था, जिसके चलते झारखंड निर्माण के बाद भाजपा शासनकाल में एक बड़ा घोटाला हुआ, जिसका असर आज भी राज्य झेल रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्पाद सिपाही परीक्षा मामले में समय से पहले ही सैकड़ों परीक्षार्थियों और एक गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि मौजूदा सरकार पारदर्शी और विवाद रहित भर्ती प्रक्रिया के लिए गंभीर है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को आरोप लगाने से पहले अपने केंद्रीय नेतृत्व से सवाल करना चाहिए कि नीट और जेईई जैसे बड़े पेपर लीक मामलों में क्या कार्रवाई हुई, जिनसे 50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी प्रभावित हुए थे।

उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में हुई गिरफ्तारियां यह साबित करती हैं कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और मामले की तह तक जाने के लिए पूरी तरह सक्षम है। सोनाल शांति ने भाजपा पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी चाहती है कि भर्ती परीक्षाएं रद्द हों और युवाओं को रोजगार न मिले। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी सरकार ने कई नियुक्ति परीक्षाएं करवाई हैं, लेकिन भाजपा ने कथित तौर पर पीआईएल गैंग के जरिए उन्हें बाधित करने की कोशिश की, जो असफल रही।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।