730 करोड़ GST घोटाला: देवड़ा बंधुओं की डिस्चार्ज याचिका पर फैसला सुरक्षित, 28 अप्रैल को आएगा निर्णय

730 करोड़ जीएसटी घोटाले में देवड़ा बंधुओं की डिस्चार्ज याचिका पर फैसला सुरक्षित, 28 अप्रैल को कोर्ट सुनाएगा निर्णय, ईडी जांच में फर्जी कंपनियों का बड़ा नेटवर्क उजागर।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

GST Scam India : 730 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाला मामले में आरोपी मोहित देवड़ा और शिवकुमार देवड़ा की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी हो गई है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए 28 अप्रैल को सुनाने की तारीख तय की है।

बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 10 मई 2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों कोलकाता के कारोबारी हैं और इस मामले में शिवकुमार देवड़ा के साथ सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

जांच के दौरान ईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए। आरोप है कि आरोपियों ने करीब 5000 करोड़ रुपये के फर्जी चालान तैयार किए, जिनमें से 730 करोड़ रुपये के अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया गया, जिससे सरकार को भारी नुकसान हुआ।

ईडी की जांच में सामने आया है कि इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए 90 से अधिक शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया। एजेंसी इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और अब कोर्ट में आरोप गठन की प्रक्रिया होनी है।

वहीं, आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए कोर्ट में डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। अब सभी की नजरें 28 अप्रैल को आने वाले कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।