टोरी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक से महिला का शव बरामद

चंदवा के टोरी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक से महिला का शव बरामद हुआ। पति से विवाद के बाद घर से निकलने की बात सामने आई, पुलिस जांच जारी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : चंदवा के टोरी रेलवे फाटक से करीब सौ मीटर की दूरी पर रविवार को अप रेलवे लाइन पर रेलवे ट्रैक से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान पार्वती तुरी, पति वीरू तुरी, निवासी अंबाटांड़, सेरक के रूप में हुई है। घटना पोल संख्या 184/15 के समीप हुई। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया कि पति से विवाद के बाद महिला घर से निकल गई थी। सूचना पर रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।