श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में सोमवार को मनाया जायेगा एकादशी व्रतोत्सव

रांची के श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में सोमवार को अजा एकादशी व्रतोत्सव मनाया जाएगा। नित्याराधन, महाआरती, महाभोग और महास्तुति सहित विशेष धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नगर के दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में सोमवार को भाद्रपद कृष्णपक्ष की अजा (जया) एकादशी व्रतोत्सव मनाया जायेगा। यह एकादशी का व्रत वैष्णव और स्मार्त सबके लिये आज ही है।

इस पुण्य एकादशी के उपलक्ष्य पर नित्याराधन, महाआरती, महाभोग प्रसाद और महास्तुति आदि के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। भादो की अजा नामवाली इस एकादशी के दिन जो भगवान ऋषिकेश श्रीवेंकटेश्वर का अर्चना -पूजन करके इसका व्रत करता है, उसके सारे पाप- संताप नष्ट हो जाते हैं।

पूर्वकाल में विख्यात चक्रवर्ती राजा हरिश्चंद्र ने इस व्रत को करके अपनी खोई हुयी पत्नी का सन्निधान और पुत्र का जीवन प्राप्त कर लिया था और सारे दुःखों से पार हो कर, राजा ने अकण्टक राज्य प्राप्त किया और अंत में पुरजन तथा परिजनों के साथ स्वर्गलोक को प्राप्त हो गया। जो मनुष्य ऐसा व्रत करते हैं, वे सब पापों से मुक्त हो स्वर्गलोक को जाते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।