मदुरै (तमिलनाडु) : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन की हालिया यात्रा के दौरान मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में दो मिनट के लिए बिजली गुल हो गई थी, जिसके बाद वहां के एक कनिष्ठ विद्युत अभियंता को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। मंदिर प्रशासन ने यह जानकारी दी।

मंदिर प्रशासन ने एक आधिकारिक आदेश में बताया कि एस. जानकीरमन नाम के इंजीनियर का निलंबन 31 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है।



