रांची ग्राम देवी मंडप में 1 जनवरी को होगा महाआरती

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: किशोरगंज (Kishoreganj) चौक स्थित ग्राम देवी मंडप में एक जनवरी को महाआरती (Mahaarti) का आयोजन किया जायेगा। महाआरती 301 महिलाओं (Womens) की ओर से किया जायेगा।

सभी महिलाओं को सुहाग पिटारा दिया जायेगा। साथ ही विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा। भंडारा का आयोजन मंदिर परिसर में होगा। मंदिर समिति (Temple Committee) के सदस्य कार्यक्रम (Program) को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस तरह का आयोजन पिछले 10 सालों से किया जा रहा है। हर साल एक जनवरी को मां के दरबार को अदभुत रूप से सजाया जाता है, दरबार को कभी स्वर्गलोक, वनदेवी, नवदुर्गा के रूप में सजाया जाता है।

Share This Article