HomeUncategorizedमुंबई के 7 स्टेशनों के नाम बदले गए, अहमदनगर अब कहलाएगा 'अहिल्यानगर'

मुंबई के 7 स्टेशनों के नाम बदले गए, अहमदनगर अब कहलाएगा ‘अहिल्यानगर’

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ahmednagar city renamed as ‘Ahilyanagar‘: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने बुधवार को इंदौर की रानी अहिल्याबाई होल्कर की याद में अहमदनगर शहर का नाम बदलकर ‘Ahilyanagar’ कर दिया।

इसके अलावा मुंबई के सात उपनगरीय रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) के नाम भी बदल दिए। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।

इसी तरह, पुणे जिले के वेल्हे तालुका का नाम उस ऐतिहासिक किले के नाम पर ‘राजगढ़’ रखा गया है, जो 27 वर्षों तक छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित मराठा साम्राज्य की पहली राजधानी था।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे पर सात उपनगरीय स्टेशनों का आधुनिक पहचान के साथ नाम बदलने को भी मंजूरी दे दी।

करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर लालबाग स्टेशन कर दिया गया, Sandhurst Road Station का नाम डोंगरी स्टेशन होगा, मरीन लाइन्स का नाम मुंबादेवी स्टेशन होगा, चर्नी रोड का नाम गिरगांव स्टेशन रखा गया है, कॉटन ग्रीन का नाम कालाचौकी स्टेशन होगा, डॉकयार्ड का नाम मझगांव स्टेशन होगा। उसी तरह किंग्स सर्कल का नाम तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्टेशन रखा गया है।

महाराष्ट्र विधानमंडल की मंजूरी के बाद, इन नाम-परिवर्तनों का प्रस्ताव कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और रेलवे को भेजा जाएगा।

पिछले साल, राज्य सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव कर दिया था।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...