Homeऑटोजल्द लांच होगी 5 डोर वाली Mahindra THAR, मिलेंगे ये खास फीसर्च

जल्द लांच होगी 5 डोर वाली Mahindra THAR, मिलेंगे ये खास फीसर्च

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mahindra THAR With 5 Doors: भारत में SUV Mahindra THAR की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने THAR के Off Road Nature को बरकरार रखते हुए इसे लाइफस्टाइल SUV के तौर पर लॉन्च किया। हालांकि, इसमें एक कमी रही गई कि कंपनी ने इसमें 5 दरवाजों का ऑप्शन नहीं दिया।

Mahindra THAR का 5 डोर वाला वैरिएंट

Mahindra THAR With 5 Doors

इस वजह से बहुत से लोगों को यह कम प्रैक्टिकल लगती है। अब कंपनी बहुत जल्द इसके 5 Door वैरिएंट को लाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि Mahindra THAR के 5 Door वर्जन को इस साल के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। 5 दरवाजों वाली महिंद्रा थार में आपको सीटों की तीन कतारें देखने को मिलेंगी। इसमें आखिरी पंक्ति की सीटें आमने सामने फेस करने वाली होंगी।

वहीं अब इस कार में 7 लोग आराम से बैठ सकेंगे। तो 5 डोर थार में क्या नया होने वाला है, आइए जानते हैं… पांच दरवाजों वाले थार में अपडेट के तौर पर बड़ा केबिन और Interior Space दिया जाएगा। इसमें पहले से बड़ा Legroom, Seating Space और बेहतर फीचर्स होंगे। 5 डोर होने के वजह से कंपनी इसके Wheel Base में भी इजाफा कर सकती है, इससे यात्रियों के कम्फर्ट में भी इजाफा होगा।

नए Mahindra THAR के फिचर्स

Mahindra THAR With 5 Doors

महिंद्रा थार 5 Door मॉडल के इंटीरियर को बड़े पैमाने पर अपग्रेड किया जाएगा, जिससे कि इसमें बेहतर Dashboard, बड़ी स्क्रीन, Comfortable और काफी तरह से अडजस्ट हो सकने वालीं सीटें मिलेंगी।

इसका सनरूफ वैरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। आगामी 5 डोर थार में ऑटोमैटिक AC, 360 डिग्री कैमरा और मल्टीबल एयरबैग्स के साथ ही अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की कुछ खास खूबियां भी दिखने को मिल सकती हैं। महिंद्रा थार के 5 डोर मॉडल मौजूदा 3 डोर मॉडल की तरह 2.2 लीटर के एमहॉक डीजल और 2.0 लीटर के एमस्टालीन पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है।

इस ऑफ रोड SUV में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 4X2 और 4X4 ड्राइवट्रेन ऑप्शन दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसके बारे में किसी तरह ही आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। बता दें कि भारत में लंबे समय से लोग महिंद्रा थार के 5 दरवाजों वाले वर्जन के आने का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने साल 2020 में सेकंड जनरेशन थार को लॉन्च किया था और तब से ही इसे खरीदने के कई इच्छुक ग्राहक इसे 5 डोर वर्जन में लाने की डिमांड कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...