महुआडांड़ में SIR को गति दे रही भाजपा: मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह और अमित कुमार जायसवाल ने बूथ 295-296 का किया औचक निरीक्षण, कार्य 70% पूरा

महुआडांड़ में SIR-2026 अभियान को तेज करने में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं। मंडल अध्यक्षों ने बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची सत्यापन, नाम जोड़ने और ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर दिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: महुआडांड़ SIR-2026 अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता सबसे आगे नजर आ रहे हैंमहुआडांड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह और अमित जायसवाल ने बुधवार को प्रखंड के कई बूथों का सघन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ संख्या 295 और 296 में चल रहे SIR कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि दोनों बूथों में लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य तेजी से किया जा रहा है।प्रशांत सिंह ने बीएलओ और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और सत्यापन की प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन बूथ स्तर पर जाकर ग्रामीणों को SIR के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं और फॉर्म भरने में उनकी मदद कर रहे हैं।महुआडांड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने बताया की भाजपा का संकल्प है कि महुआडांड़ से एक भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। हमारा हर कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए घर-घर तक पहुंच रहा है।मंडल अध्यक्ष की इस सक्रियता से पूरे क्षेत्र में SIR अभियान को नई गति मिली है। ग्रामीणों ने भाजपा के इस जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।