हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजेगा महुआडांड़, 20 जुलाई को आई.आर.बी. कैंप में होगा रुद्राभिषेक, हवन और भंडारा

महुआडांड़ के आईआरबी कैंप परिसर स्थित शिव मंदिर में सोमवार को रुद्राभिषेक, वैदिक हवन और महाभंडारे का आयोजन होगा। हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : महुआडांड़ एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंगने को तैयार है। भगवान शिव की विशेष कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को आई.आर.बी. कैंप परिसर में रुद्राभिषेक, वैदिक हवन और महाभंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण शिव मंदिर में तरहवां स्थान की वर्षगांठ है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

दोपहर 2 बजे से बजेगा डमरू, गूंजेंगे मंत्र

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से विधि-विधान के साथ शुरू होगा। पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा और वैदिक मंत्रों के साथ हवन में आहुतियां दी जाएंगी। पूजा संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। समिति ने क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित पहुंचकर इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि महुआडांड़ का शिव मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां स्थापित तरहवां स्थान की महिमा दूर-दूर तक फैल चुकी है। हर वर्ष वर्षगांठ पर हजारों श्रद्धालु यहां मन्नत मांगने आते हैं।इस पवित्र आयोजन को सफल बनाने के लिए आई.आर.बी.4 (सेट-140), दर्शन समिति और समस्त आई.आर.बी. परिवार दिन-रात जुटे हुए हैं। सेट प्रभारी कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति का मानना है कि इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश जाएगा। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ महुआडांड़ शिवमय हो जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।