HomeUncategorizedगुजरात मॉडल पर भारी पड़ा मैनपुरी मॉडल: अखिलेश यादव

गुजरात मॉडल पर भारी पड़ा मैनपुरी मॉडल: अखिलेश यादव

Published on

spot_img

इटावा: “मैनपुरी मॉडल (Mainpuri Model) ने गुजरात मॉडल (Gujarat Model) फेल कर दिया। BJP वाले क्या-क्या सपने देख रहे थे। आजमगढ़ और रामपुर को हरा लिया तो यहां भी हरा लेंगे।

मैनपुरी (Mainpuri) और जसवंतनगर के लोग स्प्रिंग (Spring) की तरह हैं। जितना दबाओगे उतना ही उछल जाएंगे। ये जीत छोटी जीत नहीं हैं। मैनपुरी की जीत ने समाजवादियों को नई ऊर्जा देने का काम किया है।

” यह बातें शु्क्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री (Former PM) चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सैफई के हेंवरा डिग्री कॉलेज (Henwara Degree College) सभागार में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कही।

अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “मैनपुरी को जिताकर यहां की जनता ने दिखा दिया है कि हम जितना जमीन पर लड़ेंगे उतना ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

अब चाचा भी साथ हैं। हमारी ताकत बढ़ी है। अब हम 2024 में लोकसभा और 2027 उप्र विधान सभा चुनाव भी जीतेंगे।

” उन्होंने कहा कि BJP सरकार में सपा के विधायकों को परेशान किया जा रहा है। योगी सरकार जेल बदलेगी और हम उन सभी जेलों में अपने-अपने नेताओं से मिलने जाएंगे। यह बात उन्होंने कानपुर से पार्टी विधायक (Party Legislator) इरफान सोलंकी की जेल शिफ्ट करने पर कही।

किसान विरोधी है भाजपा सरकार : अखिलेश

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि चौधरी चरण सिंह बड़े किसान नेता थे। BJP किसानों के खिलाफ काम करती है। किसानों के सामने तीन कानून को लेकर BJP को झुकना पड़ा।

चौधरी चरण सिंह और नेताजी ने किसानों की लड़ाई लड़ी। मौजूदा केन्द्र व प्रदेश की सरकारों ने कोई भी नई मंडी नहीं बनाई।

अब BJP प्रापर्टी कार्ड के माध्यम से किसानों की जमीनों को छीनने का काम करने जा रही है। इसलिए चौधरी चरण सिंह का दिखाया गया रास्ता ही किसानों के लिए बेहतर है।

इससे पूर्व चौधरी की जयंती पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव व चाचा शिवपाल यादव के साथ डिग्री कॉलेज (Degree College) में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

spot_img

Latest articles

Google ने Play Store से हटाए 77 खतरनाक Apps, Anatsa Malware का खतरा!

Google removed 77 dangerous apps: Google ने हाल ही में अपने Play Store से...

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला, 6 नामजद समेत 40 अज्ञात पर FIR

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शुक्रवार को प्रथम वर्ष के...

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, जंगल में लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Jharkhand Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में NH-33 पर पिपला के भागाबांध...

झारखंड में 543 स्कूलों का सर्टिफिकेशन, 49 को Gold; CM टॉप 3 को हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित

Jharkhand News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य के स्कूलों के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम...

खबरें और भी हैं...

Google ने Play Store से हटाए 77 खतरनाक Apps, Anatsa Malware का खतरा!

Google removed 77 dangerous apps: Google ने हाल ही में अपने Play Store से...

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला, 6 नामजद समेत 40 अज्ञात पर FIR

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शुक्रवार को प्रथम वर्ष के...

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, जंगल में लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Jharkhand Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में NH-33 पर पिपला के भागाबांध...