मंईयां सम्मान योजना : 10 जिलों को पैसा, बाकी के लिए ‘धैर्य सम्मान योजना’!

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं को पहली किश्त मिलनी शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को सरकार ने 38 लाख महिलाओं के खाते में जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि भेज दी।

हालांकि, पहले चरण में केवल 10 जिलों की महिलाओं को ही भुगतान किया गया है। शेष 14 जिलों की महिलाओं के खातों में यह राशि सोमवार से ट्रांसफर की जाएगी।

पहले चरण में इन जिलों की महिलाओं को मिला पैसा

Maiya Samman Yojana के पहले चरण में बोकारो, चतरा, धनबाद, जमशेदपुर, गढ़वा, गुमला, जामताड़ा, लोहरदगा, पाकुड़ और सिमडेगा की महिलाओं को तीन माह की राशि प्राप्त हो चुकी है।

अन्य जिलों में अभी आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, जिसके चलते भुगतान में देरी हो रही है। प्रशासन का कहना है कि होली से पहले सभी लाभुक महिलाओं के खाते में राशि पहुंच जाएगी।

112 महिलाओं की राशि एक ही खाते में पहुंची! बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

मंईयां सम्मान योजना में धांधली के मामले भी सामने आ रहे हैं। तमाड़ प्रखंड के पंडराजी गांव में 112 लाभुकों की राशि एक ही बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई।

जांच में सामने आया कि गांव के कार्तिक पातर ने प्रज्ञा केंद्र संचालक (जो उसका भाई है) के साथ मिलकर 112 आवेदकों के बैंक डिटेल्स हटा दिए और अपने बैंक खाते की जानकारी डाल दी। इसके बाद सभी लाभुकों की राशि उसके अकाउंट में ट्रांसफर होने लगी। मामला उजागर होते ही जिला प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गलत तरीके से लाभ उठाने वालों पर होगी कार्रवाई

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस मामले पर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कई लोग गलत तरीकों से योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे लोगों को जल्द से जल्द अपना नाम हटवा लेना चाहिए, अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article