नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और महाराष्ट्र, बिहार तथा उत्तर प्रदेश की सरकारों को ‘चोरी की सरकार’ करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता से जाने पर ही लोकतंत्र बच सकेगा।

दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जाती है, लेकिन कांग्रेस और गठबंधन के नेता इससे डरने वाले नहीं हैं।



