खरगे ने नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र से मदद का आग्रह किया

मल्लिकार्जुन खरगे ने नेपाल की विनाशकारी बाढ़ पर दुख जताया और केंद्र से प्रभावित लोगों की मदद, लापता भारतीयों की तलाश, सुरक्षित वापसी तथा शवों को स्वदेश लाने की मांग की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने का आग्रह किया और संकट की इस घड़ी में राष्ट्रीय एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखेंगे। खरगे ने यहां संवाददाताओं से कहा, “नेपाल में एक बड़ी त्रासदी आई है… इस त्रासदी में कई भारतीयों की जान गई है। तीर्थयात्रा या पर्यटन के लिए गए सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस घटना से हम सभी दुखी हैं। संकट की इस घड़ी में हम सभी को एकजुट रहना चाहिए।”

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने लापता और फंसे हुए लोगों का पता लगाने, बचे हुए लोगों को सुरक्षित वापस लाने और मृतकों के शवों को स्वदेश वापस भेजने के लिए तेजी से कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा, “बाढ़ में बह गए या फंसे हुए लोगों का पता लगाने और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाने चाहिए कि वे अपने घर पहुंच सकें। मैं आग्रह करता हूं कि जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता सहित हर जरूरी मदद दी जाए।” नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है और अधिकारी 300 भारतीय पर्यटक समेत हजारों लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।