

रांची : केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रांची डीसी कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर झारखंड के खनिज राजस्व में राज्य के हिस्से को प्रभावित करने और राज्य के विकास को कमजोर करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और खनिज से मिलने वाला राजस्व राज्य के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार द्वारा खनिज से जुड़े राजस्व में कटौती या भुगतान रोकने से राज्य की विकास योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।





