रांची : लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरहाबादी के आइएमएस कॉलेज और सिद्धू कान्हू पार्क के पास आज गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक निजी स्कूल के बच्चों को छोड़ कर लौट रही तेज रफ्तार ईको कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और दो अन्य कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आ गयी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि निजी नंबर प्लेट की इस कार का बिना किसी अनुमति के कमर्शियल और अवैध रूप से स्कूली बच्चों को ढोने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
स्कूल बस के चालक को आयी नींद, दो कारों को इको कार ने मारी टक्कर
रांची के मोरहाबादी में तेज रफ्तार ईको कार ने दो कारों को मारी जोरदार टक्कर, चालक को झपकी आने की बात सामने आई, अवैध स्कूल वाहन संचालन का खुलासा हुआ।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
