ममता का बड़ा आरोप, भतीजे अभिषेक को BJP ने की मारने की कोशिश…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mamta Banerjee on BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने दावा किया कि BJP ने उनके भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के दूसरे नंबर के नेता अभिषेक बनर्जी को मारने की कोशिश की।

CM बनर्जी ने चुनाव प्रचार को संबोधित करते हुए दावा किया। CM बनर्जी ने कहा तुमने अभिषेक को मारने की कोशिश की, लेकिन हमें पहले ही पता चल गया। उसके घर की रेकी भी की, अभिषेक को फेसटाइम पर बुलाकर मिलने का समय मांगा।

CM Mamata Banerjee ने चुनाव आयोग (ECI) पर BJP की मदद करने का आरोप लगाया है। ममता ने कहा, आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों को देश के संसाधनों का इस्तेमाल कर प्रचार करने के लिए 7 चरण के चुनाव की योजना तैयार की है।

ममता ने कहा कि जो लोग उनके (भाजपाके) खिलाफ बोलते हैं, वे उनकी हत्या (Murder) करना चाहते हैं, या उन्हें जेल में डालना चाहते हैं। वे इसतरह के लोगों को इस दुनिया से हटाना चाहते हैं। अगर आपको अपनी जीत का इतना भरोसा है, तब लोगों को धमकाने की क्या जरूरत है।

Share This Article