छात्रों के आंदोलन को लेकर रांची से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को लेकर छात्रों के उग्र प्रदर्शन का असर रविवार को भी रांची मंडल की ट्रेनों पर देखने को मिला।

रांची से रवाना होने वाली और आने वाली 14 ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। वही, सोमवार को रांची से और गोरखपुर से रांची आने वाली एक-एक ट्रेन (Train) को रद्द करने की घोषणा की गई।

इसमें रांची और हटिया से प्रस्थान करने वाली छह ट्रेनों को रद्द किया गया। जबकि आठ ट्रेन रविवार को रांची और हटिया स्टेशन नहीं आई। वही, रद्द ट्रेनों का किराया वापसी की प्रक्रिया जारी रही।

कब कितने बजे ट्रेन चली…

पूर्व मध्य रेलवे में छात्र आंदोलन के कारण रांची रेलमंडल से चलने वाली हटिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस एक घंटे देर से गई। इस ट्रेन को दोपहर 2.43 बजे रवाना होना था यह ट्रेन 15.35 बजे रवाना हुई।

छात्र आंदोलन के कारण फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार को धनबाद से स्पेशल ट्रेन चलाई गई। धनबाद-हटिया के लिए एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चली।

जो धनबाद से रात 11 बजे रवाना हुई। जो बोकारो, स्टील, मुरी, रांची होते हुए सोमवार सुबह 4.30 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी। वही, धनबाद-पुरी के लिए एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चली।

यह ट्रेन रात 11.30 बजे धनबाद स्टेशन (Dhanbad station) से रवाना हुई। जो चंद्रपुरा, बोकारो स्टील होते हुए आधी रात 2.48 बजे मुरी पहुंची। इसके बाद दूसरे दिन सोमवार दोपहर 2.15 बजे पुरी पहुंचेगी।

Share This Article