Latest Newsझारखंडरात में पंचायत में हुई शादी, सुबह दुल्हे का शव बरामद

रात में पंचायत में हुई शादी, सुबह दुल्हे का शव बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi: टाटीसिलवे(Tatisilwe) पुलिस ने थाना क्षेत्र के राढ़ूजरा से बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया है। इसकी पहचान गांव के परमेश्वर महतो उर्फ दीवेस कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर ही दीवेस का घर है, जहां उसका शव पुआल के मचान पर रस्सी के सहारे फंदे में लटका हुआ पाया गया।

पुलिस के अनुसार सुबह जब दीवेश की मां एवं अन्य ग्रामीण मवेशी को लेकर जंगल की ओर जाने लगे, तो उन्हें दीवेस फंदे से लटका हुआ दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर आनन-फानन में शव को फंदे से उतारा, तबतक दीवेस की मौत हो चुकी थी। परिजनों के चीख-पुकार से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।

परिजनों के अनुसार मंगलवार को लाली कोयनारटोली में परमेश्वर महतो उर्फ दीवेस की शादी उसकी प्रेमिका से ग्रामीणों और परिजनों के द्वारा जबरदस्ती करा दी गयी थी। युवक के परिजनों ने दीवेस की हत्या कर शव को प्रेमिका के घरवालों के द्वारा वहां लाकर लटका देने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दोनों दीवेस और उसकी प्रमिका के परिवार के बीच दोनों की शादी को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों का छेका भी हो चुका था और 13 जुलाई को शादी होने के लिए कार्ड भी छप चुका था। दीवेश के परिजनों का कहना था कि लड़की किसी दूसरे युवक से भी बातचीत करती है।

इसलिए वे लोग शादी से सहमत नहीं हैं। इधर मंगलवार की रात दोनों प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में लड़की के घर कोयनारटोली में बुलाया गया। लड़का से लड़की के मांग में सिंदूर भरवा कर दोनों की जर्बजस्ती शादी करवा दी गयी।

इस दौरान दीवेस के परिजन भी वहां मौजूद थे। लड़का से लड़की के मांग में सिंदूर भरवा कर दोनों की जर्बजस्ती शादी करवा दी गयी। इस दौरान दीवेस के परिजन भी वहां मौजूद थे।

जबरन शादी करा देने से वे गुस्सा कर दीवेस को वहां छोड़कर अपने घर चले गए और सुबह उन्हें दीवेस का शव घर के पास मचान से लटकता हुआ मिला। मामले की जानकारी मिलते ही टाटीसिलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि मामले में दीवेस के भाई के द्वारा लड़की के पिता, भाई एवं जीजा पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

 

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...