रांची में शादीशुदा ने की आत्महत्या, 2014 में हुई थी शादी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के चुटिया कृष्णापूरी रोड नंबर 13 की रहने वाली एक विवाहिता ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का नाम पुष्पा सिंह है। घटना रविवार सुबह की है।

ये भी पढ़ें : सदमे में डूबे सुशांत सिंह राजपूत के पिता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में चल रहा है इलाज

घर वालों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 2014 में पुष्पा की शादी कृष्णापूरी में विकास सिंह से हुई थी।

ये भी पढ़ें : रांची में आज यहां सुबह 11 से 12:30 बजे तक नही रहेगी बिजली

पुष्पा सिंह का पति विकास सिंह से किसी बात को लेकर शनिवार की रात विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर पुष्पा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह में जानकारी मिली।

पीड़ित महिला ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिटी एसपी ने बताया कि डीएसपी स्तर के पदाधिकारी से मामले की जांच कराई जा रही है।

पीड़ित महिला का पति अगर जांच में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article