Ukraine में लगा Martial Law, 300 लोगों के मारे जाने का दावा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। रूस द्वारा मिसाइलें दागे जाने के बाद राजधानी कीव का प्रमुख हवाई अड्डा भी खाली करा लिया गया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के युद्ध के एलान के बाद यूक्रेन ने भी कहा है कि वह अपना बचाव करेगा और जीतेगा भी। यूक्रेन ने अब तक 300 लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का एलान और रूसी सेनाओं द्वारा यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद यूक्रेन ने भी शांत न बैठने की बात कही है।

रूसी हमले के बीच यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का एलान कर दिया गया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा…

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू की है।

यूक्रेन के शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे ऐसा करना भी चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी हमले के बाद अमेरिका, फ्रांस और तुर्की के राष्ट्रपतियों से बातचीत की है।

रूस की ओर से हमला किए जाने के बाद यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी हमले में अब तक 300 लोग मारे गए हैं।

उसके सभी सैन्य ढांचे तबाह कर दिए गए हैं। यूक्रेन की सेना ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि देश की नौसेना को बड़ा नुकसान हुआ है। भारी रॉकेट हमले की वजह से कीव और खार्किव में यूक्रेनी सैन्य कमांड पोस्ट तबाह हो गई है।

Share This Article