Ukraine पर रूस का हमला, राजधानी कीव पर दागी बैलेस्टिक मिसाइल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: रूस और यूक्रेन में टकराव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का एलान कर दिया।

रूसी सेनाओं ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलेस्टिक मिसाइलें दागी है। यूक्रेन के कई अन्य शहर भी हमले की चपेट में आए हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का एलान किया। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में की गई है।

दावा किया कि वह वहां रहने वाले लोगों को बचाने का इरादा रखते हैं। रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है और रक्तपात की जिम्मेदारी यूक्रेन सरकार की होगी।

पुतिन की घोषणा के साथ ही रूसी सेनाओं ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया। राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके सुनाई देने लगे।

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और प्रमुख शहर खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला शुरू कर दिया है।

स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। रूस द्वारा जंग के एलान के बाद यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि यूक्रेन के लोग वर्षों से पीड़ित हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं।

रूस का लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया है हम यूक्रेन में स्थिति का विश्लेषण करेंगे।

Share This Article