कुम्हार टोली में भीषण आग, बुधन कुमार का किराना दुकान जलकर राख

बुंडू के कुम्हार टोली में देर रात भीषण आग लगने से बुधन कुमार की किराना दुकान जलकर राख हो गई, सामान और नगद नष्ट, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू : बुंडू थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में सोमवार देर रात लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक घटना में बुधन कुमार का किराना दुकान आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग में दुकान में रखे सामान के साथ नगद रुपये भी जल गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गयी। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था।

बुधन कुमार इसी किराना दुकान के व्यवसाय से अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन-यापन शुरू कर सकें।

Share This Article